logo_banner
Breaking
  • ⁕ Ramtek: ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण भिड़ंत, नेशनल हाईवे-44 पर पलटी गाड़ी; 3 लोग गंभीर रूप से घायल ⁕
  • ⁕ Amravati: जिले के 15 केंद्रों पर चना-तुअर की सरकारी खरीदी शुरू; अब तक 9,145 किसानों ने कराया पंजीकरण ⁕
  • ⁕ Amravati: बेटियों को बस में बिठाने गए पिता की सड़क हादसे में मौत, साथ में बड़ी बेटी ने भी तोड़ा दम; दूसरी की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ नागपुर में भीषण सड़क हादसा: मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 26 घायल, 10 की हालत नाजुक ⁕
  • ⁕ विधानसभा में महाराष्ट्र धर्म स्वतंत्रता विधेयक पेश, मुख्यमंत्री बोले- किसी धर्म के विरोध में नहीं; UBT का समर्थन, Congress और SP ने किया विरोध ⁕
  • ⁕ Nagpur: एमआईडीसी में पिस्टल की नोक पर बार में लूट, कुख्यात अजीत सातपुते गैंग सहित 6 गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ मराठी भाषा नहीं पढ़ना स्कूलों को पड़ेगा भारी, ऐसे स्कूलों की मान्यता होगी रद्द; मंत्री दादा भूसे का ऐलान ⁕
  • ⁕ Ramtek: नवरगांव स्थित टूरिस्ट ढ़ाबा के कुक की छह माह बाद मिली लाश, पुलिस ने ढ़ाबे के 4 कर्मचारियों को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Wardha: आपूर्ति विभाग की बड़ी कार्रवाई, हजारों टन अवैध गेहूं-चावल जब्त, बजरंग दल की सतर्कता से गोदाम सील ⁕
  • ⁕ Amravati: वलगाव में खेत में किसान के साथ अज्ञात लोगों ने की मारपीट, डॉक्टरों की लापरवाही से किसान की मौत होने का आरोप ⁕
Amravati

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का संजय राऊत पर तीखा प्रहार, कहा - 2047 तक तक न देखें छठे माले पर बैठने का सपना


अमरावती: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राऊत पर तीव्र शब्दों में हमला बोला है। उन्होंने विपक्ष को चेतावनी दी कि मंत्रालय के छठे तल पर बैठने का सपना मत देखो। यह बयान महाराष्ट्र की सियासत में नया विवाद खड़ा कर रहा है।

बावनकुले ने कहा, “संजय राऊत को मंत्रालय के छठे तल पर बैठने का सपना नहीं देखना चाहिए। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री 2047 तक एनडीए-बीजेपी महायुति के ही रहेंगे और वे मंत्रालय के छठे तल पर ही कार्यरत रहेंगे।” उन्होंने साफ शब्दों में जोर देकर कहा कि राऊत को 2047 तक इसकी कल्पना भी न करनी चाहिए।

मंत्रालय का छठा तल महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री का कार्यालय है। बावनकुले का यह बयान वर्तमान महायुति सरकार की मजबूती का दावा करता है। वे कहते हैं कि बीजेपी-एनडीए का दबदबा लंबे समय तक कायम रहेगा। विपक्षी दलों को सत्ता की चाबी मिलने की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह टिप्पणी हाल के राजनीतिक घटनाक्रमों के बीच आई है। शिवसेना (यूबीटी) और महाविकास अघाड़ी लगातार महायुति सरकार पर हमलावर हैं। राऊत अक्सर सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहते हैं। बावनकुले ने इसका जवाब देते हुए विपक्ष को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि सपनों में जीना छोड़कर हकीकत को स्वीकार करना होगा।